{"_id":"69a08574b380f130a30402a6","slug":"police-recovered-stolen-machinery-from-a-closed-factory-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-164085-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के बंद पड़ी फैक्टरी से चोरी \n\nहुई मशीनों को पुलिस ने बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के बंद पड़ी फैक्टरी से चोरी हुई मशीनों को पुलिस ने बरामद किया
विज्ञापन
18 फरवरी को गार्ड को बंधक बनाकर की गई थी चोरी
चोरी करने वाले आरोपियों की शिनाख्त हुई, जल्द पकड़े जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के कारा होटल के समीप तीन साल से बंद पड़ी एक कंपनी से 18 फरवरी को चोरी की मशीनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी करने वाले आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कंपनी से 18 फरवरी को चार-पांच लोगों ने रात को सुरक्षा कर्मियों को बंदी बनाकर हाइड्रा से मशीनें ट्रक में भर कर चोरी कर ली थीं। सुरक्षा कर्मी इसकी सूचना एचआर प्रबंधक अनिल ठाकुर को दी। अनिल ठाकुर के नालागढ़ पुलिस में मामला दर्ज कराया। कंपनी एचआर प्रबंधक अनिल ठाकुर ने बताया कि तीन साल से उनकी कंपनी बंद है। कंपनी की देखभाल के लिए दो सुरक्षा कर्मचारी पप्पू व शारदा प्रसाद को तैनात किया था। 18 फरवरी को शाम 7:00 बजे 4-5 लोग कंपनी में आए और उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को बंदी बनाकर कंपनी के शेड में नजर बंद कर दिया। इन लोगों ने सुरक्षा कर्मचारियों को बताया कि वे जिंदल के आदमी और और हाइड्रा मशीन से कंपनी के गेयर बाक्स मशीनों को ट्रक में भर कर ले गए। पुलिस ने अनिल ठाकुर के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने चोरी की हुई मशीनों को नालागढ़ क्षेत्र से बरामद कर ली। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि चोरी के इस मामले में चार लोग शामिल थे। इनकी पहचान पुलिस ने कर ली है। चोरी की हुई मशीनें नालागढ़ के साथ लगते गांव में खेत में रखी हुई थी। पुलिस ने मशीनों को बरामद कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।