{"_id":"61ddcf89c152a66e204bc8fb","slug":"police-reached-the-markets-as-soon-as-six-o-clock-got-all-the-shops-closed-solan-news-sml396408687","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बजते ही बाजारों में पहुंची पुलिस, दुकानों पर लगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बजते ही बाजारों में पहुंची पुलिस, दुकानों पर लगे ताले
विज्ञापन
सोलन बाजार में दुकानें बंद करवाते पुलिस कर्मचारी। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के बाजारों में मंगलवार को शाम छह बजने के बाद सभी दुकानों के शटर बंद हो गए। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों की अधिकतर कारोबारियों ने पालना की है, जबकि कुछ कारोबारियों की दुकानें छह के बाद भी खुली रहीं, जिसे पेट्रोलिंग पर आई पुलिस टीमों ने बंद करवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को उपायुक्त सोलन ने शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश जिला उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कोविड सुरक्षा के तहत जारी किए है। बाजारों में दुकानें बंद करने को लेकर पुलिस बल की टीम तैनात रही। बाजारों में छह बजे के बाद खुली इक्का-दुक्का दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया। कोरोना की नई बंदिशें लगने के बाद अब बाजार खोलने की समयसारिणी निर्धारित की गई है।
इसमें ढाबों को रात दस बजे तक खोला रखा जा सकेगा, जबकि मेडिसिन की दुकानें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। इसके अलावा वीकेंड पर सभी बाजार बंद रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं। उधर, शहर पुलिस चौकी प्रभारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि बाजारों में छह बजे के बाद दुकानें बंद को लेकर पुलिस टीमें निरीक्षण कर रही हैं। मंगलवार को बाजारों को छह बजे बंद करवा दिया गया है। आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
------