{"_id":"6101a4538ebc3e5878411ebd","slug":"police-raids-illegal-cracker-factory-owner-arrested-in-baddi-solan-news-sml378440191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में चल रही अवैध पटाखा कंपनी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में चल रही अवैध पटाखा कंपनी सील
विज्ञापन
बद्दी पुलिस मौके पर कंपनी से रिकार्ड की छानबीन करती हुई। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र थाना में पटाखे बनाने वाली कंपनी को पुलिस ने सील कर दिया। यह कंपनी बिना किसी अनुमति के चल रही थी। कंपनी में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मिला है। इसके अलावा कंपनी में कई तरह की मशीनरी भी मिली है जिसका संचालक के पास न तो कोई बिल है और न ही कोई अनुमति।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर कंपनी में रेड मारी तथा कंपनी को सील कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। संचालक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना के ईपीआईपी-1 स्थित पटाखे बनाने वाली कंपनी अवैध रूप से चल रही थी। कंपनी में पुलिस ने डीएसपी नवदीप सिंह की नेतृत्व में दबिश दी तो वहां पर कई प्रकार की मशीनरी व ज्वलनशील पदार्थ मिले।
विज्ञापन
इसमें सिलिका 15 टन, सैंड, 18 कैन नाइट्रिक एसिड, 18 पैकिंग मशीन, 646 पटाखों के क्रेट, पटाखों के 1646 बॉक्स, पॉलिमर के 11 ड्रम समेत अन्य पैकिंग मैटीरियल मौके पर पकड़ा गया। जब पुलिस ने व्यक्ति से इसका लाइसेंस और अनुमति मांगी तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ को कब्जे में लेने के बाद कंपनी को सील कर दिया और कंपनी संचालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर दिया।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि कंपनी को सील कर संचालक दया करण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।