फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   police quarter not safe in arki

जनता के रखवालों, के सिर पर छत तक नहीं

Tue, 12 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Tue, 12 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
police quarter not safe in arki
क्षेत्र की जनता और उनकी संपत्ति की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने को तैनात खाकी के सरकारी आशियाने असुरक्षित हैं। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र की जनता और उनकी संपत्ति की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने को तैनात खाकी के सरकारी आशियाने असुरक्षित हैं। पुलिस स्टेशन के रिहायशी कमरों के हालात इतने बदतर हैं कि कभी भी छत गिर सकती है। दिन रात बिना टाइमिंग के ड्यूटी बजाने के दौरान आराम करने के लिए दिए कमरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन


छतें टूटी पड़ी हैं। यही नहीं सीमेंट की टूटी हुई चादरों पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के प्लास्टिक के टुकड़ों, गली हुई  लोहे की चद्दरों और तिरपाल को प्लास्टिक की रस्सियों से बांधकर काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में इन कमरों में रहना खतरे से खाली नहीं। उधर डीएसपी नरवीर राठौर का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। विभाग को इन भवनों की मरम्मत के बारे में लिखित रूप से प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही पैसा आएगा इनकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


कोई तो ले इनकी सुध
स्थानीय लोगों में योगेश शर्मा, अजय, ईशान, जीतराम, अनीश भाटिया, दीपक शर्मा, गंगा राम और रोहित ने कहा कि अर्की पुलिस थाने में रिहायाशी कमरों की हालत चिंताजनक है। उपमंडल मुख्यालय में इस तरह के हालात चिंताजनक हैं। बारिश और बरसात में सीलन और पानी रिसने से यहां रुकने वाले पुलिस के जवान बीमार तक पड़ सकते हैं। लिहाजा नए भवनों का निर्माण करवाया जाना चाहिए। अथवा पुराने भवनों पर ही लेंटर डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाओं के समय के बने हैं भवन
यह भवन राजाओं के समय के बने हैं। हालात यह है कि किसी के शीशे टूटे हुए हैं तथा कहीं खिड़कियों और दरवाजों में दीमक लगी है। कुछ कमरों  की छतों की चादरें तक टूटी हुई हैं। कुछ कमरों की चादरें बंदरों द्वारा उछल कूद के कारण उखड़ गई हैं तथा हवा चलने से उड़ती रहती हैं। इसके चलते 24 में से 18 घंटे रात दिन वर्षा धूप तूफान आदि भी न देख ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को आराम तथा चैन की नींद भी नसीब नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed