{"_id":"6102e70e8ebc3eb2b37e4086","slug":"police-files-murder-case-after-finding-blood-stained-dead-bodyon-ghared-road-in-bbn-area-solan-news-sml378555738","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से सना शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से सना शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
Police files murder case after finding blood stained dead bodyon Ghared road in BBN area
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। घरेड़ मार्ग पर खून से सना शव मिलने के बाद अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। इसकी शिकायत मृतक के पिता ने पुलिस को दी है। इस आधार पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पिता मोहम्मद जहूर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 23 जुलाई को काम के सिलसिले में बद्दी गया था। शाम को उसके भतीजे नवी हुसैन ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि अब्दुल कलाम को नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही वह नालागढ़ अस्पताल गए लेकिन चिकित्सकों ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि शाहिद और फजान उसके बेटे को बद्दी ले गए थे लेकिन उसके बेटे का शव भटोली पंचायत के घरेड़ मार्ग पर मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर है कि दोनों ने उनके बेटे की हत्या की है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।