फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pledge taken to unite against drug abuse at Ghumarwin Civil Hospital.

Solan News: घुमारवीं सिविल अस्पताल में नशे के खिलाफ एकजुट होने का लिया संकल्प

Sat, 04 Jul 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken to unite against drug abuse at Ghumarwin Civil Hospital.
घुमारवीं अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद आशा वर्कर। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यातिथि ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य अंधकारमय होता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति भी बाधित होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए परिवार, विद्यालय, स्वास्थ्य संस्थानों और सामाजिक संगठनों सहित समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति में नशे की लत के लक्षण दिखाई दें तो उसे समय रहते परामर्श और उपचार के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के साथ-साथ नशा मुक्ति उपचार सेवाओं, परामर्श सुविधाओं और अवैध तस्करी की रोकथाम में समुदाय की भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागरूकता, समय पर उपचार और सामूहिक प्रयासों से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। कार्यक्रम में ब्लॉक घुमारवीं की आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, परिवार और समुदाय को जागरूक करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ भी ली। इस अवसर पर आशा नोडल अधिकारी अमित, बीपीएम शिखा शर्मा, हेल्थ एजुकेटर सोनिका कपूर, लेखाकार नगेंद्र सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed