{"_id":"658c17735b16f3ab7207f0ab","slug":"players-will-be-able-to-participate-in-sports-of-their-choice-solan-news-c-176-1-ssml1040-13393-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अपनी पसंद के खेलों में भाग ले सकेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अपनी पसंद के खेलों में भाग ले सकेंगे खिलाड़ी
Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला एथलीट संघ 31 दिंसबर को करवाएगा खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला एथलेटिक संघ की ओर से 31 दिसंबर को गांव रेडू कल्याणपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जिला के खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन अर्थात तीन खेलों में अपनी पसंद के किसी मिश्रण में भाग ले सकते हैं। ट्रायथलॉन (ए) में 60 मीटर दौड़, लांग जंप और हाई जंप, ट्रायथलॉन (बी) में 60 मीटर दौड़, लांग जंप और शॉटपुट थ्रो, ट्रायथलॉन (सी) में 60 मीटर दौड़, लांग जंप व 600 मीटर की दौड़ शामिल है। इसके अलावा अंडर-14 के हर खिलाडी का किड्स जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेना जरूरी होगा।
अंडर-16 वर्ग में एक पेंटाथलॉन अर्थात पांच खेलों का मिश्रण है परंतु हर्डल रेस के उपकरणों की कमी की वजह से उस मिश्रण के अलावा अन्य छ: खेलों जैसे 60 और 600 मीटर दौड़ें, हाई जंप, लांग जंप, शॉटपुट थ्रो व जैवलिन थ्रो में हिस्सा लिया जा सकता है। ट्रायथलॉन में खिलाड़ियों को अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा।
संघ की ओर से सभी स्कूलों के प्राचार्यों, अध्यापकों व अभिभावकों और खिलाड़ियों से अपील है कि उक्त खेलों में रुचि रखने वाले अपने विद्यार्थियों व बच्चों को 31 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे गांव रेडू कल्याणपुर (नालागढ़-स्वारघाट रोड पर प्रकाश ढाबा के दाईं ओर के मैदान में भेजें या लेकर आएं। रजिस्ट्रेशन ऑन किए जाएंगे। खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की कॉपी या फोटो और जन्म प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं। खिलाड़ी 28 फरवरी तक 14 वर्ष या 16 वर्ष से एक दिन भी ऊपर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
संघ के प्रधान डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि यहीं से खिलाड़ी इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल किड्स एथलेटिक्स के लिए चुने जाएंगे जिसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 16-18 फरवरी को होना है। प्रतियोगिता का शुभारंभ लघु भारती उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के प्रधान हरबंस पटियाल मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे।