फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Plasma, red cells and platelets will be available in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में मिलेंगे प्लाज्मा, रेड सेल और प्लेटलेट्स

Fri, 02 Aug 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 02 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Plasma, red cells and platelets will be available in Nalagarh
नालागढ़ में  रेड क्रास सोसायटी ने तैयार किया भवन। संवाद
अंतिम चरण में ब्लड बैंक विस्तारीकरण का कार्य
विज्ञापन

भवन बन कर हुआ तैयार, दरवाजे लगने है बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ब्लड बैंक से अब रोगियों को प्लाज्मा, रेड सेल और प्लेटलेट्स भी मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए रेड क्रॉस सोसायटी ने भवन तैयार कर दिया है। वर्तमान में भवन का केवल शटर लगना बाकी है। कार्य अंतिम चरण में होने से यहां पर ब्लड सेपरेशन मशीनें भी लगाई जाएगी। मशीनें एक साल पहले आ गई थी। लेकिन भवन का कार्य पूरा न होने पर इंस्टाल नहीं किया जा रहा था।
नालागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 सितंबर 2022 को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से ब्लड बैंक स्थापित किया गया था। ब्लड बैंक के स्थापित होने के बाद यहां पर रोगियों को रक्त की कमी से नहीं जूझना पड़ रहा है। वहीं बाहरी क्षेत्रों से भी खून मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ब्लड बैंक को स्थापना के बाद रेड क्रॉस सोसायटी ने ब्लड सेपरेशन यूनिट लगाने के लिए लाखों रुपए की मशीनरी मंगवाई थी जो पर्याप्त जगह न होने के कारण इंस्टॉल नहीं हो पाई थी। मशीनरी डिब्बों में बंद रही। इसके बाद अलग से हाल तैयार किया गया। दिसंबर 2023 में ब्लड बैंक के साथ भूमि का चयन करके हाल का निर्माण शुरू हुआ था जो अब अंतिम चरण में है। केवल दरवाजे का काम शेष है। काम पूरा होते ही मशीनरी इंस्टाल हो जाएगी। इसके बाद यहां पर खून के अन्य कंपोनेंट अलग किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उधर, सोसायटी के अध्यक्ष व एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हॉल तैयार हो चुका है। केवल दरवाजे का काम शेष है। जैसे ही यह काम पूरा होता है, मशीनरी को इंस्टॉल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed