फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pithoragarh woman hanged herself in Theda village of Baddi.

Solan News: बद्दी के ठेडा गांव में पिथौरागढ़ की महिला ने लगाया फंदा

Fri, 03 Apr 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट में गर्भपात को बताया मौत की वजह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत मानपुरा थाना के ठेडा गांव में एक प्रवासी महिला ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली थी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार मिसकैरेज (गर्भपात) होना बताया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ ठेडा में किराये के कमरे में रहती थी। घटना वाली रात महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था और रात करीब 11:00 बजे घर लौटा। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, सामने पत्नी को पंखे से लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है। परिजनों के बद्दी पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

कोट
ठेडा गांव में एक महिला ने आत्महत्या की है। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने गर्भपात के कारण मानसिक तनाव का जिक्र किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।- अशोक वर्मा, एएसपी, बद्दी
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed