फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pinjore-nalagrah Forelane help industrilist

पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन आसान करेगा लोगों की राह

Fri, 17 Mar 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Fri, 17 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Pinjore-nalagrah Forelane help industrilist
पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के निर्माण से उद्यमियों और आम लोगों की राह आसान होने वाली है। - फोटो : demo pic

पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के निर्माण से उद्यमियों और आम लोगों की राह आसान होने वाली है। पर्यटन एवं औद्योगिक आर्थिक विकास की दृष्टि से अहम इस फोरलेन के दायरे में आने वाले पांच गांवों के भूमि मालिकों का मुआवजा तय हो गया है। नालागढ़ के पांच गांवों के लोगों की जमीनों की एवज में करीब 27.50 करोड़ की धनराशि बनती है। इसमें कुल 30 गांवों का मुआवजा निर्धारित होना है।

विज्ञापन


प्रथम कड़ी के तहत किरपालपुर, रखराम सिंह, डाडी भोला, डाडीकानियां और खेड़ा निहला पांच गांव तय किए हैं। इसका प्रारूप तैयार करके फाइनल अप्रूवल के लिए केंद्रीय विभाग को भेजा है और इसकी बाकायदा एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय सहित पटवार वृत्त में जानकारी प्रदर्शित की गई। यहां से मंजूरी मिलते ही इन गांवों के ग्रामीणों को तय किया मुआवजा मिलेगा। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने पिंजौर से नालागढ़ तक के फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए 165 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। 38 किमी लंबा फोरलेन मार्ग हर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान में उद्योगों और अन्य राज्यों में आने जाने वाली भारी ट्रैफिक के कारण जाम आम है।
विज्ञापन


वहीं हादसे भी काफी बढ़ रहे हैं। लेकिन फोरलेन के बनते ही सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा। स्पेशल लैंड एक्वजिशन यूनिट के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुभाष सकलानी और भू-अर्जन अधिकारी रिटायर्ड तहसीलदार कुंदन सिंह लालटा ने कहा कि फोरलेन के लिए एनएच एक्ट 1956 के 3डी के तहत ड्रॉफ्ट नोटिफाई होने के बाद आपत्तियों और आक्षेपों की सुनवाई पूरी करने के बाद प्रथम चरण में पांच गांवों के भूमि मालिकों को मुआवजा अवार्ड करने के लिए केंद्रीय भूूतल एवं परिवहन मंत्रालय को मामला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 दुकानें और मकान उखड़ेंगे
पिंजौर-बददी-नालागढ़ एनएच के फोरलेन बनने में कई बड़े भवन और भूमि इसकी जद में आ रहे हैं। इसमें करीब 400 मकान, दुकानें और अन्य स्थल शामिल हैं। एनएच से फोरलेन बनाने के लिए इस मार्ग की एनएच के मध्य से 55 मीटर भूमि ली जानी है, जिसे मौजूदा सड़क के मध्य से सेंटर मानकर दोनों ओर साढ़े 27 साढ़े 27 मीटर भूमि ली जानी है। पिंजौर से नालागढ़ तक बनने वाले 38 किलोमीटर फोरलेन के तहत 104 पुलियों का निर्माण होगा, 16 छोटे पुल और 5 बड़े पुल बनेंगे। इसमें 15 सर्विस लेन होगी जिससे संपर्क मार्गों और अन्य जगहों पर जाने के लिए वाहन चालकों को आसानी होगी। नालागढ़-स्वारघाट फोरलेन में भी पुलियों, छोटे पुल और बड़े पुलों सहित ओवरहेड ब्रिज सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed