फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Piles of dirt in the drain near Shiv temple, problem due to smell

Solan News: शिव मंदिर के पास नाले में गंदगी के ढेर, बदबू से परेशानी

Sat, 28 Dec 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट पंचायत समस्या नहीं कर रही हल
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जल्द समस्या का किया जाए समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में शिव मंदिर पास नाले में इन दिनों गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों को गंदगी की बदबू से परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही आने-जाने वाले लोगों को भी बहुत परेशानी होती है। नाले में गंदगी की समस्या न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है, बल्कि यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इसके अलावा शिव मंदिर के पास पुली बंद है। ऐसे में बारिश अगर बारिश हुई तो सारी गंदगी नाले से सड़क पर आ जाएगी। इससे समस्या और बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों में समाजसेवी अनिल गुप्ता, मनोज गौतम, प्रेम केशव, मनसा राम, बाबू राम, प्रेम, जय सिंह, कमलेश, जगत राम, श्याम और कमल का कहना है कि इस समस्या को हल करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दिया जा सके। इस समस्या को हल करने के लिए स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि वे नाले की सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाले की सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए। स्थानीय लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। लोगों ने कहा कि नाले में गंदगी की समस्या को हल करने के लिए प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन दाड़ला को भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान दाड़ला बंसीराम भाटिया ने बताया कि समस्या के बारे में वे जानते हैं। इसका समाधान करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों के पास रहने वाले किरायेदार गुपचुप तरीके से नाले में कूड़ा फेंक देते हैं। इससे कूड़े के ढेर बढ़ रहे हैं। पंचायत प्रधान ने बताया कि पंचायत की ओर से सफाई के लिए ट्रैक्टर लगाया गया है। नियमित रूप से सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं। अब पंचायत द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाकर ऐसे लोगों को हिदायत दी जाएगी जो नाले में कूड़ा फेंकते हैं। अगर वे फिर भी नहीं मानते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed