फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People wearing black masks raised slogans against the poor condition of the Solan-Subathu road.

Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क की खस्ता हालत पर काले मास्क लगाकर की नारेबाजी

Tue, 24 Feb 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
People wearing black masks raised slogans against the poor condition of the Solan-Subathu road.
दोहरी दिवार में सुबाथू मार्ग की खस्ताहालत को लेकर प्रदर्शन में भाग लेते ग्रामीण। संवाद
भाजपा सोलन शहरी मंडल समेत चार पंचायतों प्रतिनिधियों ने दिया धरना
विज्ञापन

जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी तो होगा चक्का जाम, 24 घंटे की करेंगे भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-सुबाथू समेत आसपास की सड़क की खस्ताहालत पर राजनीति तेज हो गई है। सड़क की दुर्दशा पर सोमवार को भाजपा सोलन शहरी मंडल ने चार पंचायतों के प्रतिनिधियों, शूलिनी ऑटो चालक यूनियन के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुंह पर काले मास्क लगाकर धरना दिया। धरने की अगुवाई भाजपा सोलन शहर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि यह सड़क प्रदेश स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो आठ जिलों को जोड़ता है। यह सड़क कांग्रेस के चार विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, विधानसभा में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, परंतु जमीनी सच्चाई यह है कि अपने ही क्षेत्र की सड़क बदहाल पड़ी है।शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलने वाले, वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। गड्ढों और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वर्षों से पैच लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जो अब स्वीकार्य नहीं है।


यह उठाई मांगें
इस दौरान मांग उठाई गई कि देवठी तक सड़क की टारिंग की जाए। वैज्ञानिक एवं स्थायी ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाए। केवल पैचवर्क कर औपचारिकता न निभाई जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। शामती बाईपास एवं ओच्छघाट मार्ग की स्थिति भी तत्काल सुधारी जाए। आचार संहिता लागू होने से पूर्व इस मार्ग पर टारिंग कार्य प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन


इनसेट
अब 24 घंटे की भूख हड़ताल होगी
मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो भाजपा सोलन शहरी मंडल इस आंदोलन को और तेज करते हुए 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। वहीं इसमें चक्का जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि सोलन की जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सोलन-सुबाथू मार्ग को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से ठीक नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सड़क पर मेटलिंग का काम शुरू
धरने को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने दो दिन पहले ही इस पर मेटलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को रोड रोलर भी पहुंच गया। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि धरने से डरकर विभाग ने यह कार्य शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इस सड़क के लिए डेढ़ करोड़ रुपये आए थे, जिसमें केवल 3 डंगे ही लगाए गए, उसकी भी जांच होनी चाहिए।


इनसेट
धरने में ये रहे मौजूद
धरने में नगर निगम उपमहापौर मीरा आनंद, वार्ड नंबर-2 की पार्षद सुषमा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया कंबोज, महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, संजय मलिक, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, दिनेश शुक्ला, करमचंद, पार्षद सीमा, कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग, सचिन, लाविका, रेणुका कलसी, रचित साहनी, शांत धीमान, मुकेश शर्मा, भरत साहनी, नेहा ठाकुर, कसौली मंडल अध्यक्ष मधु मेहता, भूपेंद्र ठाकुर, राहुल शर्मा, विधि चंद शर्मा, जय कपूर, ज्योति ठाकुर, सविता भल्ला, विपिन कपूर, ज्योति शर्मा, सुमन, दीपशिखा सूद, रीना नरंग, ज्योति, सरिता ठाकुर, शीतल, गीता शर्मा, अनीता, सतविंदर कौर एवं कल्पना ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दोहरी दिवार में सुबाथू मार्ग की खस्ताहालत को लेकर प्रदर्शन में भाग लेते ग्रामीण। संवाद

दोहरी दिवार में सुबाथू मार्ग की खस्ताहालत को लेकर प्रदर्शन में भाग लेते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed