फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People thronged to Shoolini temple on seventh Navratri in Solan

सप्तमी पर मां शूलिनी के दरबार में शीश नवाने पहुंचे हजारों भक्त

Tue, 12 Oct 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
People thronged to Shoolini temple on seventh Navratri in Solan
सातवें नवरात्र पर मां शूलिनी मंदिर में दर्शन करते भक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। मां शूलिनी मंदिर में अष्टमी और नवमी के लिए नारियल, चुन्नी, धूप और प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सातवें नवरात्र पर मंदिर में हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में प्रात: छह बजे मां की पूजा-अर्चना की गई। कोविड नियमों को लेकर मंदिर में सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बुधवार को नवरात्र पर अष्टमी मनाई जाएगी। इस बीच दो दिनों तक मंदिर में ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलवार को मंदिर में सुबह से शाम तक लोग बारी-बारी दर्शन कर अपने घरों को लौटते रहे। बाजारों में भी लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

अंतिम नवरात्र के मौके पर मंदिर में हवन किया जाएगा। कोविड पर लगी पाबंदियों से इस साल भंडारे का आयोजन नहीं होगा। रोजाना की तरह श्रद्धालु मंदिर में नवरात्र पर दर्शन कर वापस लौटेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि सातवें नवरात्र पर मंदिर में हजारों लोग दर्शन करने पहुंचे। कोविड नियमों का पालन कर अष्टमी पर सुबह छह बजे मां की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed