{"_id":"61e2fd976874a079c01d3d80","slug":"people-thronged-to-peersthan-fair-despite-restriction-threat-of-infection-looms-solan-news-sml3967253181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी के बीच बेखौफ लगा पीरस्थान मेला, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी के बीच बेखौफ लगा पीरस्थान मेला, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
नालागढ़ के पीरस्थान मेले में सजे झूले व उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़(सोलन)। बीबीएन में कोरोना संक्रमण का लोगों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को 200 से अधिक मामले कोरोना संक्रमण के आए हैं। ऐसे में पिछले तीन दिन से नालागढ़ का पीरस्थान मेला बिना किसी रोकटोक के चल रहा है। पंचायत और प्रशासन की मनाही के बावजूद मेले में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
जानकारी के अनुसार पंचायत ने लोगों की आस्था को देखते हुए केवल माथा टेकने की अनुमति ली थी लेकिन मेला स्थल में दुकानें भी सजीं। झूले भी लगे और लोग भी जमा हुए। मेले में सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हुआ और न ही लोगों ने मास्क पहने। बीबीएन में रोज दो सौ से अधिक कोविड रोगी निकल रहे हैं, ऐसे में इन लोगों की सुरक्षा का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।
किरपालपुर पंचायत की प्रधान सरोज देवी ने बताया कि यह मेला प्राइवेट जमीन पर सजा है। बाहर से आकर दुकानदारों ने जगह किराये पर खरीदी है। पंचायत ने मेला नहीं लगाने के आदेश दिए थे। मेला शुरू होने से पहले ही पंचायत ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बताया था कि यहां पर दुकानें और झूले सज गए हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
दुकानें बंद करवाने के दिए निर्देश
एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि मेले में दुकानदार और झूला संचालकों को 24 घंटे के भीतर दुकानें और झूले बंद करने के लिए कहा गया है। अगर 24 घंटे के भीतर दुकानें बंद नहीं होतीं और झूले नहीं हटते तो इनका सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। डीएसपी नालागढ़ नालागढ़ और नायब तहसीलदार आशा राम को दुकानें बंद करवाने के निर्देश दिए हैं।