{"_id":"6a2422ad53798620640a6a4e","slug":"people-of-punjab-and-himachal-will-unite-against-entry-tax-gaurav-solan-news-c-176-1-ssml1041-170954-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन और बद्दी में रोजगार मेला 11 व 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन और बद्दी में रोजगार मेला 11 व 12 को
विज्ञापन
सोलन। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। एमपीएस एंड कंपनी शिमला की ओर से बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए 11 व 12 जून को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए साक्षात्कार दो अलग-अलग तिथियों और स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। 11 जून मॉडल कॅरिअर सेंटर सोलन और 12 जून को मॉडल कॅरिअर सेंटर उप रोजगार कार्यालय बद्दी में होंगे। इन दोनों ही स्थानों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों, मूल दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि व समय पर सीधे इंटरव्यू स्थल पर पहुंच सकते हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संवाद