फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People got relief from rain and scorching heat in Darlaghat area.

Solan News: दाड़लाघाट क्षेत्र में बारिश, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत

Tue, 21 May 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
किसानों के चेहरे भी खिले, मक्की की बिजाई हो पाएगी शुरू, बारिश के बाद तापमान में भी आई पांच डिग्री तक की गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आई है, वहीं लोगों को भी तेज गर्मी से राहत मिली है। इससे तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दाड़लाघाट और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। बारिश के कारण यह गिरकर 30 डिग्री रह गया। कुछ दिनों से क्षेत्र में भयंकर गर्मी पड़ रही थी, जिससे जल स्रोत सूखने लगे थे। साथ ही कई जंगलों में आग भी लग रही थी और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा था। अभी हाल ही में गेहूं की कटाई के बाद अब किसान भी मक्की की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे, जिससे अब उनका इंतजार भी खत्म हुआ है। बारिश के बाद अब मक्की की बिजाई शुरू हो जाएगी। क्षेत्र के किसान योगेश कुमार, सुनील कुमार, देवेंद्र, मंगल राम, बृजलाल, देवराज, प्रेम केशव, नरेंद्र सिंह, बाबू राम शर्मा, श्याम सिंह चौधरी, गोपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश से अब उनके चेहरों पर रौनक आ गई है। अब वह मक्की की फसल की बिजाई कर सकेंगे। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों में भी नमी आ गई है। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से वह बारिश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed