फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People angry on dogs problem in solan city

आवारा कुत्तों के आतंक पर शहर के लोग लामबंद

Thu, 04 May 2017 10:29 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
People angry on dogs problem in solan city
जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) सोलन की बैठक में शहर में आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा छाया रहा। - फोटो : demopic

जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) सोलन की बैठक में शहर में आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता सभा के संयोजक मोहित वर्मा ने की। इस दौरान सोलन के टैंक रोड पर बुधवार को आवारा कुत्तों का एक बच्ची पर हमला करने की घटना पर रोष जताया गया।

विज्ञापन


साथ ही नगर प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई। इसके साथ सभा ने चेताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शहर में आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने कहा कि आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से हर कोई परेशान हैं। कुत्तों की बढ़ती तादाद के चलते आम लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। खासकर बच्चों को घर से अकेले भेजने में लोगों को डर लगता है। बच्चों पर कुत्ते पहले भी कई बार हमले कर चुके हैं।  
विज्ञापन


सभा के सदस्यों ने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। शहर और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इसके साथ ही शहर में बंदरों का आतंक भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। नहीं तो सभा द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के सह संयोजक अमन ने कहा कि इससे पहले भी डीवाईएफआई जिला प्रशासन से इस मुद्दे पर कार्रवाई करने की मांग कर चुका है। इस पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा 50 रुपये प्रति कुत्ते जैसी स्कीमें निकाली गईं लेकिन इसका कोई फायदा आम जनता को नहीं मिला। ऐसे योजनाओं की व्यवहारिकता को जांचे बिना ही चलाया जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि प्रशासन इस मुद्दे पर बिलकुल गंभीरता से नहीं ले रहा है।


कुत्तों की नसबंदी करवाएगी नप
नगर परिषद के ईओ पीआर नेगी ने कहा कि कुत्तों की इस समस्या का नसबंदी के अलावा दूसरा कोई इलाज नहीं है। कुत्तों को मार नहीं सकते। ऐसे में एक बार फिर से कुत्तों की नसबंदी की जाएगी ताकि उनकी बढ़ती संख्या पर पाबंदी लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed