फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners upset over non-payment of pending medical bills

Solan News: लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनर खफा

Wed, 18 Feb 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pensioners upset over non-payment of pending medical bills
कुनिहार में पेंशन एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक मौजूद पदा​धिकारी। 
कुनिहार पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक में सदस्यों ने जताया रोष
विज्ञापन

छह मार्च को पट्टा बरौरी में करेंगे आम सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक की अध्यक्षता जगदेव गर्ग ने की। जगदेव गर्ग ने विभागीय स्तर पर हो रही देरी पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पेंशनर लंबे समय से अपने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा। इस दौरान यह भी तय किया गया कि आगामी 6 मार्च को पट्टा बरौरी में आम सभा आयोजित की जाएगी। इस आम सभा में पेंशन, चिकित्सा सुविधाएं, महंगाई भत्ता सहित अन्य लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संगठन पदाधिकारियों ने पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में आम सभा में भाग लेने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी विचार करेगा। बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed