फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners open front against the government, warn of agitation if benefits are not received within a month

Solan News: पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, एक माह के भीतर लाभ न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 06 May 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
भारतीय पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की मासिक बैठक कर मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को प्रधान केसी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में अर्की क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों से आए बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट किया। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने पिछले तीन वर्षों से वित्तीय लाभों की अदायगी न होने पर गहरा असंतोष जाहिर किया। प्रधान केसी शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों के हक के पैसों पर कुंडली मारकर बैठी है। उन्होंने कहा कि पेंशनर अपने जायज हक के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनके सभी वित्तीय लाभ एक महीने के भीतर जारी नहीं किए गए, तो महासंघ कोई बड़ा कदम उठाने और आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पेंशनर और अधिक धैर्य रखने की स्थिति में नहीं हैं। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। हिमाचल विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त रामलाल और जलशक्ति विभाग से लायक राम ने आधिकारिक तौर पर महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। महासंघ के पदाधिकारियों ने दोनों नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला सोलन के उपाध्यक्ष देवी रूप अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बैठक में महामंत्री अनिल शर्मा, सहसचिव राम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, बालक राम, टेकचंद सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed