{"_id":"4fd28cd98a36c5ce6bb55ef1ccdadc08","slug":"pawan-president-and-meera-vice-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन बने अध्यक्ष तो मीरा उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन बने अध्यक्ष तो मीरा उपाध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने सोलन नप अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। जबकि भाजपा की ही मीरा आनंद को उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली है। कहने को तो सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है। लेकिन भाजपा को अध्यक्ष पद के लिए बंद कमरे में मतदान करवाकर पवन गुप्ता को कमान सौंपनी पड़ी है।
विज्ञापन
अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सोलन एकता काप्टा ने की। नगर परिषद में कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। हालांकि बैठक के दौरान वार्ड नंबर 9 से दूसरी बार पार्षद बने पुनीत शर्मा ने अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी जताई।
विज्ञापन
इसके बाद नौबत चुनाव की आ गई, लेकिन बाद में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने कांग्रेसी पार्षदों से इस मामले को लेकर बातचीत करने के बाद उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया। इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से पवन गुप्ता को अध्यक्ष व मीरा आनंद को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। एसडीएम ने यह घोषणा की और इसके बाद दोनों को शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन