फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patriotic songs echoed on NSS Day at Barotiwala College

Solan News: बरोटीवाला कॉलेज में एनएसएस दिवस पर गूंजे देशभक्ति के गीत

Sat, 27 Sep 2025 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

बरोटीवाला के राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा व नाटी जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्यातिथि ने समाज सेवा में युवाओं की भूमिका की सराहना की और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Patriotic songs echoed on NSS Day at Barotiwala College
बरोटीवाला कालेज में एनएसएस दिवस पर स्वयं सेवकों को स्मृति चिंह देते हुए प्राचार्य व मुख्य अतिथि

विस्तार

विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा और नाटी पेश कर लूटी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एनएसएस दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राजेश यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा और नाटी पेश कर वाहवाही लूटी। साथ ही एनएसएस इकाई ने साल भर की गई विभिन्न गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर विशेष शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। मुख्यातिथि ने कहा कि एनएसएस युवाओं में समाज सेवा, नेतृत्व और अनुशासन की भावना विकसित करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षण एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना सहयोग दिया।

बरोटीवाला कालेज में एनएसएस दिवस पर स्वयं सेवकों को स्मृति चिंह देते हुए प्राचार्य व मुख्य अतिथि

बरोटीवाला कालेज में एनएसएस दिवस पर स्वयं सेवकों को स्मृति चिंह देते हुए प्राचार्य व मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed