{"_id":"6a5e2382b1862d4c850979d7","slug":"parwanoos-development-awaits-government-notification-solan-news-c-176-1-ssml1040-174467-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकार की अधिसूचना की राह देख रहा परवाणू का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकार की अधिसूचना की राह देख रहा परवाणू का विकास
Mon, 20 Jul 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अब तक जारी नहीं हुई अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू नगर परिषद के चुनाव में हुई देरी के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण में भी हो रही देरी से शहर के विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से अभी तक शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण नगर परिषद का कामकाज पूरी तरह शुरू नहीं हो पा रहा है।
नगर परिषद चुनाव दिसंबर 2025 में होने थे, लेकिन विभिन्न कारणों से चुनाव करीब छह महीने की देरी से मई 2026 में करवाए गए। इसके बाद 9 जुलाई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न हो गया, लेकिन अब तक शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था सहित कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि सरकार की यह नीति न तो प्रदेश के विकास के हित में है और न ही जनता के। उन्होंने कहा कि सरकार के हर निर्णय का सम्मान किया गया है, लेकिन नगर निकायों को समय पर कार्यशील न करना जनहित के विपरीत है। यदि जल्द अधिसूचना जारी नहीं होती तो परवाणू में भी जनहित को देखते हुए सोलन की तर्ज पर कदम उठाने पड़ सकते हैं। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा ने कहा कि नगर परिषदों को समय पर सुचारु न किए जाने से शहर के विकास कार्य और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा जाएगा। यदि शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया तो जनहित में सोलन की तरह नगर परिषद का कार्य शुरू करने पर विचार किया जाएगा। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहनलाल आजाद ने भी सरकार से जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग करते हुए कहा कि नगर परिषद का नियमित संचालन शुरू होने से ही शहर के विकास कार्य गति पकड़ सकेंगे और लोगों को राहत मिलेगी।