{"_id":"60bf9ec28ebc3ed71c04265e","slug":"parwanoo-hospital-will-get-ambulance-thyroid-analysis-machine-esi-hospital-rogi-kalyan-samiti-passed-a-budget-of-rs-59-lakh-solan-news-sml372976740","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, थायरॉइड एनालाइज मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, थायरॉइड एनालाइज मशीन
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। ईएसआई अस्पताल परवाणू में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए भी गहनता से चर्चा की गई। यह बैठक सहायक आयुक्त परवाणू गौरव महाजन की अध्यक्षता में हुई।
अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर विनोद कपिल ने बताया कि बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए 59 लाख रुपए का बजट पास किया गया। इसके अलावा ईएसआई अस्पताल परवाणू के लिए आधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस एंबुलेंस खरीदने को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा एक थायराइड एनालाइज मशीन, मरीजों की सुविधा के लिए ऑफिस स्टाफ के लिए 6 कैबिन बनाने, ऑपरेशन थियेटर के लिए रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाने, 10 लीटर के दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेने, पोस्टमार्टम रूम का रेनोवेशन करने, विपेप व सिपेप मशीन लेने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इस दौरान कोरोना काल में कोरोना वॉरियर के तौर पर अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले नर्स, कंपाउंडर व अन्य स्टाफ को इंसेंटिव देने के सुझाव भी दिए गए।
गौर हो कि ईएसआई अस्पताल परवाणू कोरोना काल में लोगों को हरसंभव सुविधा दे रहा है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व स्टाफ सदस्य अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इस दौरान ईएसआई अस्पताल परवाणू के इंचार्ज डॉ. विनोद कपिल, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, डॉ. कविता शर्मा, एसडीओ (पीडब्ल्यूडी) एचआर ठाकुर, बीडीसी सदस्य बलदेव, रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रकाश वर्मा, विनोद ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।