फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parwanoo Co-operative Bank will become multi-state after the merger of Karna Urban Bank

Solan News: कर्ण अर्बन बैंक के विलय से मल्टी स्टेट बनेगा परवाणू सहकारी बैंक

Fri, 20 Mar 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Parwanoo Co-operative Bank will become multi-state after the merger of Karna Urban Bank
परवाणू बैंक की ग्राहक गोष्ठी में उपस्थित sग्राहकस्रोत: संवाद
नालागढ़ में ग्राहक गोष्ठी में बोले, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एचआर धीमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित परवाणू अर्बन सहकारी बैंक की शाखा की ओर से ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के कई ग्राहक शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एचआर धीमान ने बैंक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास के कारण ही बैंक ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के करनाल स्थित कर्ण अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का जल्द ही इस बैंक में विलय होने जा रहा है। इससे बैंक को बहुराज्यीय बैंक का दर्जा मिलेगा और ग्राहक सेवाओं में और सुधार होगा। उन्होंने बैंक की विभिन्न ऋण और जमा योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, आरपी चंदेल, यादव किशोर गौतम, एसआर रघुवंशी, अश्वनी घई, विवेक मल्होत्रा, राजेश शर्मा, वरिंदर सिंह, बलजिंदर कौर, बलबीर कपूर, अंकिता गुप्ता, विजय कुमार और उमा दत्त सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed