फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parking space near old bus stand Selected, budget will be Rs 1 crore

Solan News: पुराने बस स्टैंड के पास पार्किंग की जगह चयनित, एक करोड़ का होगा बजट

Thu, 07 Mar 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 07 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
-नगर निगम बजट-
विज्ञापन


अग्निशमन केंद्र के पास बनेगी पार्किंग, सरकार ने दी स्वीकृति
रेलवे रोड के समीप भी पूरा होगा कार्य, राशि जारी करने की मांग
शहर में सड़कों पर अवैध पार्किंग होगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास पार्किंग बनाने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए सेना के सहयोग से जगह का चुनाव कर लिया गया है। यहां पर पार्किंग निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया है। भूमि निगम के नाम होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पुराने बस स्टैंड के पास पार्किंग निर्माण का मुद्दा काफी समय से चल रहा है। लेकिन सैन्य क्षेत्र की भूमि साथ लगने से कार्य अधर में लटका हुआ था। जिस पर निगम की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा था। अब निगम ने जगह का चयन कर लिया है और बजट का प्रावधान भी कर दिया है। बजट भाषण के दौरान इसका ब्यौरा दिया गया। जल्द ही पुराने बस स्टैंड के पास सेना के अधिकारियों, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम की ओर से संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। शहर में पार्किंग बनने से सड़कों पर अवैध पार्किंग बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा भी शहर में पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। अग्निशमन केंद्र के समीप भी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निगम ने डीपीआर प्रदेश सरकार को भेजी। जिसमें 2,67,34,186 रुपये की मांग सरकार से की गई। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त 1,25,00,000 रुपये निगम को जारी हो गए हैं। वहीं निगम कार्यालय में भी पार्किंग का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसका विस्तारीकरण कार्य 2,15,63,000 रुपये से होगा। इसके लिए 75 फीसदी राशि सरकार से मिल गई है। जबकि बकाया राशि के लिए सरकार को पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है। वहीं रेलवे बोर्ड के साथ पार्किंग का कार्य पूरा करने के लिए भी सरकार से अतिरिक्त राशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
येलो लाइन से आय बढ़ाने की तैयारी
नगर निगम शहर के सभी वार्डों और सड़क में खाली जगहों पर येलो लाइन मार्किंग करवाने की तैयारी हो रही है। येलो लाइन बनाकर ओपन पार्किंग की भी व्यवस्था निगम की ओर से की जाएगी। इससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी और लोगों को पार्किंग की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इनसेट
एक करोड़ से बनेगा पैदल पाथ
शहर में पुराना उपायुक्त कार्यालय से डिग्री काॅलेज और शामती तक पैदल पाथ का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। करीब एक करोड़ रुपये से पैदल पाथ बनाया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा और लोगों आसानी से पैदल सड़क किनारे चल सकेंगे। इसके अलावा विश्राम गृह से चंबाघाट पैदल पाथ को पूरा करने के लिए भी सेना अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

इनसेट
खुले में शौच मुक्त होगा सोलन
शहर को बाह्य शौच मुक्त करने के लिए शौचालयों का भी निर्माण करवाया जा रहा है। शहर के वार्ड पांच गंज बाजार में नये शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि वार्ड दो में शौचालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जबकि शहर में पुराने शौचालयों को भी जीर्णोद्वार करने के लिए दो करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

इनसेट
खुले नालों-नालियों को ढकने का काम होगा
निगम क्षेत्र में खुले नालों-नालियों को ढकने का काम शुरू होगा। इसके लिए व्यावहारिक रिपोर्ट निगम की ओर से तैयार की गई है। इसमें 5,77,00,000 रुपये और भू-जल के तटीयकरण के लिए 3,53,00,000 की डीपीआर तैयार की गई है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है और कार्य को निर्देशों के अनुसार करने के लिए कहा गया है।

इनसेट
शहर में बदलेगी पाइप लाइन
शहर में पानी की लीकेज को खत्म करने के लिए पाइप लाइन को बदलने का कार्य किया जाएगा। साथ ही स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य करवाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। कार्य के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से 8.58 करोड़ रुपये का 20 फीसदी बजट जारी कर दिया है। इसका कार्य भी शुरू किया जाएगा।

इनसेट
नहीं भटकेंगे लोग
शहर में आने वाले लोग अब इधर-उधर नहीं भटकेंगे। इसके लिए शहर में वार्ड सीमाओं और अन्य जगहों पर मार्गदर्शन बोर्ड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रति वार्ड पांच लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। वहीं नगारिक सुविधाओं के रखरखाव के लिए 3.40 करोड़ रुपये की राशि व्यय का प्रावधान किया गया है।

इनसेट
आदर्श वेंडिंग जोन का भी होगा कार्य
शहर में आदर्श वेंडिंग जोन पर भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए बजट में एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे शहर में बने या बनने वाले वेंडिंग जोन आदर्श बनेंगे। साथ ही इसका रखरखाव और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं वेंडर मार्किट की 55 दुकानों को आवंटित किया जा चुका है। जबकि अन्य 40 दुकानों के निर्माण के लिए प्राक्कलन भी जल्द तैयार होगा।


इनसेट
सोलन में बनेंगे एंबुलेंस रोड
शहर में एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा। एंबुलेंस सड़क निर्माण 3-5 मीटर की होगी। इसके लिए उपायुक्त सोलन ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए भी बजट में एक करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। बजट में एंबुलेंस रोड निर्माण के लिए अलग से प्रावधान किया गया है ताकि मरीजों को समय पर सुविधा मिल सके।

इनसेट
मुख्य बिंदु
-वार्ड छह और वार्ड एक में आई लव सोलन के लिए चार लाख रुपये।
- दीवारों पर चित्रकारी करने के लिए एक लाख।
-आईएचएसडीपी के रेलिंग, रास्ता बनाने के लिए टेंडर।
-242 एलईडी से जगमग करेगा वार्ड 17।
-300 लाइटों के लिए लगाए 6,68,500 रुपये के लगाए टेंडर।
-शहर के मालरोड, जवाहर पार्क और चिल्ड्रन पार्क में बनेगी कलाकृतियां।
-3.50 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों के प्राक्कलन किए गए तैयार।
-मोहन पार्क, गंज बाजार पार्क में लगेंगे झूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed