फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Paramilitary Welfare Board should be established in the state

Solan News: प्रदेश में की जाए अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना

Thu, 22 Feb 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
मार्च के दूसरे सप्ताह में बल कर्मियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

पूर्व अर्धसैनिक बलों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल प्रदेश राज्य और अखिल भारतीय अध्यक्ष, डीआईजीपी सेवानिवृत्त वीके शर्मा, सेवारत और पूर्व अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के सदस्यों के साथ नंद लाल नेहर्टू, वीर सिंह, चेत राम और इंद्र सिंह, केशव राम मौजूद रहे। बल कर्मियों की अपनी मांगों को लेकर सीएम को एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को सदस्यों को बढ़ाने और सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मार्च के दूसरे सप्ताह में अर्धसैनिक बलों के साथ बैठक करेंगे, उसके लिए स्थान और तारीख मार्च के पहले सप्ताह में तय की जाएगी।

उनकी मुख्य मांगों में सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर सभी जिलों और राज्य स्तर पर अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए। हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक समन्वय एवं कल्याण संघ को मान्यता प्रदान करना, सरकारी प्राधिकरण के अनुसार सभी वैध कार्ड धारकों के लिए पास में स्थित एसएसबी, आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआरपीएफ केंद्र से राज्य के भीतर कैंटीन/केंद्रीय भंडार और शराब की दुकानों की मुफ्त आवाजाही की अनुमति दें। आईजीएसटी और एसजीएसटी के राज्यों के हिस्से से किराना दुकानों को मुफ्त कर सुविधाएं देना और सेना की तर्ज पर जीएसटी पर 100 फीसदी छूट के लिए जीएसटी परिषद में मामला उठाना। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त सीएपीएफ को पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के रूप में नामित करना और पूर्व सेना कर्मियों के बराबर सभी लाभ प्रदान करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed