फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panic in Arki-Darlaghat following leopard attacks; only one cage available in the range.

Solan News: अर्की-दाड़लाघाट में तेंदुए के हमले से दहशत, रेंज में सिर्फ एक पिंजरा

Mon, 21 Sep 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 वर्षीय व्यक्ति की भी मंगलवार रात को हो गई थी मौत
विज्ञापन

राजेश गुप्ता
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के ग्याणा में 50 वर्षीय हीरा सिंह ठाकुर की मंगलवार रात को तेंदुए के हमले में मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों और वन विभाग के पास पिंजरों की कमी पर सवाल उठ रहे हैं। अर्की और दाड़लाघाट रेंज में वर्तमान में केवल एक ही पिंजरा उपलब्ध है।
ग्याणा की घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्की रेंज से पिंजरा मंगवाकर घटनास्थल के पास गांव में लगाया। यह पिंजरा दाड़लाघाट रेंज से संबंधित है, जिसे आवश्यकतानुसार संबंधित क्षेत्र में भेजा जाता है। ऐसे में यदि एक क्षेत्र में पिंजरा लगा हो और दूसरे गांव में तेंदुए की गतिविधि सामने आए, तो तत्काल कार्रवाई के लिए पिंजरा उपलब्ध कराना चुनौती बन सकता है। अर्की-दाड़लाघाट क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। हाल ही में ग्राम पंचायत रौडी के सुल्ली गेट के पास एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। दाड़लाघाट के नौणी गांव में भी ग्रामीण तेंदुओं की गतिविधियों से परेशान रहे हैं। कुछ समय पहले नौणी गांव में एक तेंदुआ बाथरूम में घुस गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया था। क्षेत्र में पहले भी तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओं की गतिविधियां अब किसी एक गांव तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने अर्की-दाड़लाघाट रेंज के लिए कम से कम दो से तीन पिंजरों की उपलब्धता को जरूरी बताया है। पूरे ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था के लिए चार से पांच पिंजरों की आवश्यकता है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ सामने आने वाली घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट सुदर्शन सिंह ने पिंजरे की कमी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी है। सुदर्शन सिंह ने कहा कि अर्की और दाड़लाघाट क्षेत्र में अभी एक ही पिंजरा उपलब्ध है। अतिरिक्त पिंजरों की व्यवस्था के लिए उच्च अधिकारी स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed