फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayats not showing interest in BDC's proposed works in Nalagarh

बीडीसी की योजनाओं में पंचायतें नहीं ले रहीं रुचि

Wed, 23 Sep 2020 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की बीडीसी की बैठक में बीडीसी की स्वीकृत राशि को पंचायत प्रधानों के खर्च नहीं करने पर रोष जताया। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि पंचायत प्रधान उनके प्रस्तावित योजनाओं पर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि हर साल बीडीसी का बजट लैप्स हो रहा है।
विज्ञापन

बैठक में आय-व्यय का ब्योरा भी रखा। नालागढ़ में बीडीओ विश्व मोहन देव की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई। कुल 40 सदस्यों की बीडीसी में कोरम पूरा होने पर बीडीसी सदस्यों ने कहा कि 2017-18 में 6 लाख, 18-19 में 29 लाख और 19-20 में 25 लाख के बीडीसी से प्रस्तावित कार्यों को नहीं किया गया जिस कारण पैसा लैप्स हो गया। बीडीओ ने जिन पंचायतों में प्रस्तावित कार्यों की राशि स्वीकृत होने के बावजूद पैसा खर्च नहीं किया, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने बात कही।
विज्ञापन

कहा कि बीडीसी फंड में 43 लाख 50 हजार रुपये आया है। बीडीसी सदस्य अपने अपने क्षेत्र के कामों के प्रस्ताव दो दिन के भीतर बीडीओ कार्यालय में जमा करवाएं 28 सितंबर को जिला परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों को अनुमोदन किया जाएगा। चमदार पंचायत की बीडीसी सदस्य सोमा ठाकुर ने कहा कि रावमापा दलशान में स्कूल मैदान के लिए पंचायत को पैसा दिया है। अभी तक यह पैसा न तो खर्च किया गया और न ही स्कूल मैदान का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दभोटा के बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 2016 में नालागढ़ से ढाणा, दभोटा, भोगपुर भांगला बस रूट को चालू करने की मांग की थी लेकिन आज तक यह रूट बहाल नहीं हो पाया। राजपुरा के बीडीसी सदस्य प्रकाश चंद पप्पू ने कहा कि दो साल पहले राज कूहल की सफाई करने की मामला उठाया था। आईपीएच के कर्मी राजपुरा से पहले ही थोड़ा बहुत साफ करते हैं। राजपुरा और उसके साथ इसकी सफाई नहीं हुई है। इससे कूहल कई जगहों से टूट गई और कूहल से सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर संजीव कुमार, मदन चौधरी, ममता देवी, अवतार सिंह, कमला देवी, देवी शरण, रामलाल, हंसराज, जयपाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed