फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayat representatives, villagers showed little interest in anti-Chitta gram sabhas

Solan News: एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण कम दिखी रुचि

Wed, 21 Jan 2026 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों से ज्यादातर पंचायत प्रतिनिधि रहे नदारद
विज्ञापन

चिट्टे के खिलाफ मंथन करने के बाद दिलाई शपथ
आज भी जिले की पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं
पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने का दिखा ज्यादा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर/कुनिहार। एंटी चिट्टा अभियान को लेकर जिले की पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने खास रुचि नहीं दिखाई। कई पंचायतों में तो स्थिति यह रही कि पंचायत प्रतिनिधियों ने आपस में बैठक कर केवल औपचारिकताएं निभा दीं। इसके पीछे एक बड़ा कारण पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्ति की ओर होना भी बताया जा रहा है। ऐसे में कई प्रतिनिधियों ने एंटी चिट्टा पर योजना बनाने को अपने लिए निरर्थक माना।
प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद जिले की सभी पंचायतों में एंटी चिट्टा को लेकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। सरकार का उद्देश्य था कि लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए और यह बताया जाए कि चिट्टे के सेवन से युवा किस तरह बर्बाद हो रहे हैं। इन ग्राम सभाओं में नशे पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जानी थी, लेकिन अधिकांश पंचायतों में कोई प्रभावी योजना तैयार नहीं हो पाई। कई जगहों पर केवल एंटी चिट्टा शपथ लेकर औपचारिकता पूरी कर दी गई।
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में 11 वार्ड सदस्यों में से केवल तीन ही उपस्थित रहे। ग्रामीणों की संख्या भी नाममात्र रही। यहां पंचायत प्रधान भी बैठक में नहीं पहुंचे। उप प्रधान ने ही बैठक की अध्यक्षता की। धर्मपुर पंचायत को चिट्टे के मामले में पहले ही रेड जोन घोषित किया जा चुका है। इसी तरह कुनिहार पंचायत में केवल प्रधान, उप प्रधान, दो वार्ड सदस्य और दो ग्रामीण ही ग्राम सभा में पहुंचे। वहीं धर्मपुर की गुल्हाड़ी पंचायत में केवल प्रधान ही ग्राम सभा स्थल पर पहुंचीं और लोगों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता उपप्रधान अजय गरचा ने की। इस दौरान बीडीओ कार्यालय धर्मपुर से महिला सामाजिक शिक्षा अधिकारी निर्मला रनोट पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहीं। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि चिट्टे की लत में फंसे युवा चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त हो रहे हैं। कई मामलों में घर का सामान तक बेचने को मजबूर हो चुके हैं। एक परिवार का युवक लगातार चोरी की आदतों में फंस चुका है। लोगों ने सरकार से चिट्टे की पूरी चैन तोड़ने की मांग की और धर्मपुर को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।
आधी पंचायतों में वीरवार को होंगी ग्राम सभाएं
जिले की 240 पंचायतों में से बुधवार को आधी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं, जबकि वीरवार को शेष पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में विशेष रूप से युवाओं से भागीदारी की अपील की गई है, ताकि उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।
गुल्हाड़ी पंचायत की प्रधान कमलेश ने कहा कि उनका कार्यकाल मात्र दो दिन शेष है। इसी कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने विशेष ग्राम सभा में केवल औपचारिकताएं निभाईं।

जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा ने कहा कि यह विशेष ग्राम सभाएं थीं। इनमें पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति या कोरम अनिवार्य नहीं था। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। वीरवार को भी जिले की आधी पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे पंचायतों में पहुंचकर चिट्टे के खिलाफ अभियान को सफल बनाएं और नशे के खिलाफ एकजुट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed