{"_id":"673c93f9723fb0187805b78c","slug":"pakistan-won-the-war-due-to-indiras-courage-chauhan-solan-news-c-176-1-ssml1040-132534-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा के साहस से पाकिस्तान युद्ध में मिली जीत : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा के साहस से पाकिस्तान युद्ध में मिली जीत : चौहान
विज्ञापन
बुघार स्कूल में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रातकालीन सभा में भगत सिंह सदन की छात्रा पलक ने इंदिरा गांधी के जीवन पर भाषण दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यापकों और हेड गर्ल बबली ने भी पुष्प अर्पित किए। प्रवक्ता राजनीति शास्त्र देवेंद्र चौहान ने इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डॉ. देवेंद्र चौहान ने बताया कि इंदिरा गांधी के राजनीतिक साहसिक निर्णय का परिणाम था कि 1971 में भारत की भारत-पाक युद्ध में विजय और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने कहा कि देश के विकास के साथ-साथ इंदिरा गांधी का महिलाओं के विकास एवं उत्थान में विशेष योगदान रहा और हमें इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।