फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Oxygen supply through in Solan hospital still patients not getting facility on bed due to lack of technician

ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई पर शुरू नहीं हुई सप्लाई

Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन तकनीशियन नहीं होने से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। दो सप्ताह पहले इस ऑक्सीजन पाइपलाइन का सफल ट्रायल हो चुका है लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। हालांकि प्रशासन ने तीन बार प्रदेश सरकार को तकनीशियन के रिक्त पद भरने के लिए प्रस्ताव भेजा लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं आई है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों तक सिलिंडर ही पहुंचाने पड़ रहे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में कोविड से लड़ने के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। इसके बाद अस्पताल के सभी वार्डों तक पाइपलाइन को बिछाया गया। कोविड के बीच सांस से संबंधित मरीजों को ऑक्सीजन देने में अस्पताल के सामने कई चुनौतियां रहीं।
विज्ञापन

मरीज तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी सिलिंडर लेकर इधर-उधर भागते रहे। इसके बाद प्रशासन ने सभी वार्डों को ऑक्सीजन सप्लाई से जोड़ने का निर्णय लिया। अब तकनीशियन न होने से फिर से प्रशासन को दिक्कतें आ रही हैं जो कोविड के दौरान थीं। पीठ पर वार्डों में सिलिंडर पहुंचाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल एमएस एसएल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में तकनीशियन की कमी से ऑक्सीजन पाइपलाइन शुरू नहीं हो रही है। सरकार को तीन बार रिक्त पद भरने को लेकर प्रस्ताव भेजा है जिस पर कोई जवाब नहीं आया है। कर्मचारी आने के बाद वार्डों में मरीजों को बेड पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed