{"_id":"60f315ce8ebc3e734c01edc4","slug":"oxygen-plants-to-be-set-up-soon-chail-and-parvanoo-after-solan-and-arki-solan-news-sml3771895196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल और परवाणू में बनेंगे ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल और परवाणू में बनेंगे ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए चायल और परवाणू में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। दोनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद प्लांट लगाने का कार्य शुरू होगा।
इसके बाद जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट हो जाएंगे। इनकी क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की होगी। जिससे जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा था। इस पर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में प्लांट को लगाने की मंजूरी मिली और तुरंत कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद सिविल अस्पताल अर्की में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी की और इसे लगाने का कार्य शुरू किया। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्लांट का कार्य 80 फीसदी और सिविल अस्पताल में 30 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो गया है।
इस बीच सिविल अस्पताल चायल और ईएसआई अस्पताल परवाणू में भी प्लांट लगाने को मंजूरी मिली है। विभाग ने जगह का चयन और अन्य कार्य पूरा कर लिया है। यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगने से कोविड रोगियों और सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि सिविल अस्पताल चायल और ईएसआई अस्पताल परवाणू में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। कागजी कार्य होते ही प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।