फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one room in schoolone room in school

Solan News: स्कूल में सिर्फ एक कमरा, पेड़ के नीचे लग रहीं कक्षाएं

Thu, 16 May 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ प्रथामिक स्कूल का 11 माह बाद भी नहीं बन पाया भवन
विज्ञापन

जुलाई में भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था भवन

स्कूल के अध्यापक ने बीपीओ को अभी तक नहीं दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। सौढ़ी पंचायत में प्राथमिक स्कूल गोरखनाथ का भवन 11 माह बीत जाने के बाद भी नहीं बन पाया है। स्कूल में छात्र खुले आसमान के नीचे कक्षाएं लगाने के लिए मजबूर हैं। स्कूल में एक छोटा सा कमरा बचा है। प्रतिकूल मौसम के दौरान इस कमरे में ऑफिस भी चलता है और बच्चों को भी ठूंस-ठूंस कर बैठाया जाता है।
जुलाई में भारी बरसात के दौरान इस स्कूल के साथ भूमि कटाव होने से चार कमरों वाला भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में स्कूल में एक ही कमरा सुरक्षित बचा है। बच्चों को पेड़ की छाया के नीचे बैठाया जा रहा है। स्कूल में 22 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पंचायत प्रधान पवन कुमार और उपप्रधान रामपाल, सीताराम, लायक राम, दिलीप चंद, राम रतन, मदनलाल, रामलाल ने बताया कि भवन अब मरम्मत के लायक नहीं बचा है। पाठशाला में बैह कोलियां, रतनगढ़, गोरखनाथ और धार कोलियां के 22 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को गर्मियों में पेड़ की छाया में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। बारिश होने पर बच्चों को एक कमरे में बैठाया जाता है। हैरानी इस बात की है कि यहां पर तैनात अध्यापक ने इसकी सूचना बीईपीओ को नहीं दी है। सूचना प्रेषित न होने से अभी तक इस स्कूल के लिए बजट नहीं आया है।
विज्ञापन

इनसेट
भवन असुरक्षित होने पर निर्वाचन टीम ने बूथ किया निरस्त

पंचायत के उपप्रधान रामपाल ने बताया कि प्राथमिक स्कूल गोरखनाथ में सौड़ी पंचायत का चुनाव के लिए बूथ भी है। यहां पर 200 मतदाता हैं, लेकिन अब निर्वाचन आयोग की टीम ने इस बूथ को भवन सुरक्षित न होने के कारण निरस्त कर दिया है। अब आठ किमी दूर भटोली बूथ पर मतदान करने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

उधर, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रामानंद ने बताया कि अभी तक स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट न मिलने के कारण इसके बारे में उच्च अधिकारियों को भी नहीं बताया है। रिपोर्ट मंगवाई जाएगी और बजट के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। पुराना भवन गिराने के बाद नया तैयार किया जाएगा। केवल एक डंगे के बारे में सूचना मिली थी, जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed