{"_id":"d31231222aec39168c26b8887a4a4859","slug":"one-person-inconsious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी ट्रक यूनियन के पास बेहोशी की हालत में मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी ट्रक यूनियन के पास बेहोशी की हालत में मिला युवक
ब्यूरो, अमर उजाला/ बद्दी (सोलन)।
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी ट्रक यूनियन के समीप एक 20 वर्षीय प्रवासी युवक बेहोशी की हालत में मिला है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। युवक बयान देने के लायक नहीं है। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार 28 जनवरी को युवक बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। वहां पर लोगों ने 108 एबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एबुलेंस ने उसे बद्दी सीएचसी पहुंचाया लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पीजीआई से उन्हें बेहोशी की हालत में दाखिल रोगी की सूचना आई थी। जिस पर बद्दी थाने से जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया था लेकिन रोगी अभी बयान देने के लायक नहीं है।
विज्ञापन