फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One person died felldown from roof

काम करते वक्त युवक की मौत, फैक्टरी प्रबंधन पर केस

Sat, 10 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sat, 10 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
One person died felldown from roof

औद्योगिक क्षेत्र भटौलीकलां के एक उद्योग में हमीरपुर निवासी कामगार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। कामगार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम से ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी। बद्दी थाना पुलिस की ओर से धारा 304 ए और 336 के तहत मामला दर्जकर जांच की जा   रही है।

विज्ञापन


मरने वाली की शिनाख्त प्यार चंद (27) पुत्र भगवान दास निवासी हनोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के तहत प्रबंधन ने युवक को समय पर उपचार के प्रबंध नहीं किए तथा पुलिस को भी इस घटना के विषय में सूचना नहीं दी। युवक का शव चार घंटे तक उद्योग में ही पड़ा रहा। बाद में युवक के मकान मालिक को सूचना देने के बाद पुलिस की मौजूदगी में उसे हटाया गया। 27 वर्षीय प्यार चंद का विवाह चार माह पहले ही हुआ था।
विज्ञापन


इस तरह से हुई युवक की मौत
प्यार चंद भटौलीकलां के केएस फलैक्सी पैक में कार्यरत था। शुक्रवार को उद्योग प्रबंधन ने प्यार चंद को एक अन्य उद्योग हार्दिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए भेजा। शाम करीबन 6.30 बजे जब प्यार चंद और संजीव कुमार निवासी यूपी हार्दिक इंडस्ट्री में काम कर रहे थे तो अचानक प्यार चंद कांपता हुआ नीचे गिर गया। संजीव कुमार ने इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर को दी और सुपरवाइजर ने उद्योग प्रबंधन को सूचित किया। काफी देर बाद जब उद्योग प्रबंधन द्वारा बुलाई निजी अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस टीम ने जब प्यार चंद को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज : एसपी
एसपी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पूरे मामले में उद्योग प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ 304ए व 336 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed