{"_id":"6613dce0ef68f2d5ef0786ed","slug":"old-building-of-tuberculosis-hospital-will-be-demolished-solan-news-c-176-1-ssml1042-119338-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गिराया जाएगा क्षय रोग अस्पताल का पुराना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गिराया जाएगा क्षय रोग अस्पताल का पुराना भवन
Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में बनाया जाना है 50 बिस्तरों का अस्पताल
बीते दिनों काटे जा चुके है पेड़, जल्द शुरू होगा काम
अस्पताल प्रशासन की ओर से लोनिवि को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच किनारे धर्मपुर में 50 बिस्तरों के अस्पताल बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। अब नये भवन निर्माण को लेकर क्षय रोग अस्पताल के पुराने भवन को गिराने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसके लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख दिया है। साथ ही पुराने भवन को गिराने के लिए जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है। बीते दिनों अस्पताल की भूमि पर पेड़ों को भी काट दिया गया है। एक पेड़ बचा हुआ है। जिसे भी आगामी दिनों में काट दिया जाएगा। वर्तमान में अभी तक 15 पेड़ काटे जा चुके हैं। इसके अलावा निर्माण कार्य को लेकर अंतिम आंकलन प्रारुप भेजने के लिए भी लोक निर्माण विभाग को कहा गया है ताकि उच्चाधिकारियों से मिलकर जल्द इसे अनुमति दी जा सके।
प्रारंभिक तौर पर नये भवन को लेकर 17 करोड़ रुपये की राशि का खर्च होने का अनुमान है। गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। वर्तमान में अस्पताल में हालात कुछ ठीक नहीं है। चिकित्सकों की कमी के साथ-साथ यह अस्पताल एक तरह से रेफरल अस्पताल की तरह कार्य कर रहा है। अभी तक सीएचसी धर्मपुर 10 बिस्तर का अस्पताल है। कई बार सुविधाओं के अभाव में सोलन या अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है। हाईवे पर कोटी से कुमारहट्टी तक सड़क दुर्घटनाओं में पीडि़त को भी सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ही लाया जाता है। लेकिन कई बार पीडि़त व्यक्ति को यहां से दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है।
इससे मरीजों समेत तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या को देखते हुए अस्पताल का दर्जा बढ़ाया गया है और 50 बिस्तर का किया गया। इसके बाद यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। अब चुनाव आचार संहिता से पहले यहां पर पेड़ काटे गए। इसके बाद आगामी प्रक्रिया को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में क्षय रोग अस्पताल के पुराने भवन को गिराने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
इनसेट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर के नये भवन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आचार संहिता से पहले पेड़ काट दिए गए हैं। आगामी प्रक्रिया की जा रही है। लोक निर्माण विभाग से कई चीजों को लेकर पत्राचार भी किया गया है।
-डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन