फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Old age person found dead after hanging from a tree in Solan's Seri village

सेरी गांव में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Old age person found dead after hanging from a tree in Solan's Seri village
Old age person found dead after hanging from a tree in Solan's Seri village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के साथ सटे सेरी गांव में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि सेरी गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पाया कि 71 वर्षीय बलवंत सिंह मेहता निवासी गांव सेरी तहसील और जिला सोलन का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर मृतक के दो बेटे अनिल और सुनील भी थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता अकसर तनाव में रहते थे और इस बारे में कभी कुछ जाहिर नहीं किया। 12 फरवरी को दिन के समय उनके पिता घर से बिना बताए कहीं चले गए। उनकी तलाश की गई लेकिन 13 फरवरी की सुबह वह पुराने मकान के नीचे एक पेड़ में रस्सी से लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की जांच से परिजनों ने किसी पर भी कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed