फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now there is no parking in the city Yellow line will be installed for

Solan News: अब शहर में पार्किंग के लिए लगेगी येलो लाइन

Sun, 31 Dec 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
निगम की ओर से सड़कों और वार्डों में की जाएगी मार्किंग
विज्ञापन

बेतरतीब पार्किंग से मिलेगा छुटकारा, अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
लोक निर्माण विभाग और उपमंडलाधिकारी को भेजा जाएगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अब नगर निगम की ओर से पार्किंग के लिए येलो लाइन लगवाई जाएगी। येलो लाइन लगने के बाद सड़कों किनारे अवैध और बेतरतीब पार्किंग से छुटकारा मिलेगा। वहीं अतिक्रमण पर लगाम लगेगी।
नगर निगम की ओर से जल्द इसके लिए उपमंडलाधिकारी सोलन और लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम की ओर से शहर के भीतर सड़कों और वार्डों में मार्किंग की जाएगी। वहीं यहां पर बाहरी राज्यों की तर्ज पर पार्किंग जोन भी बनाया जाएगा और पार्किंग के लिए लोगों को जगह दी जाएगी। इस पार्किंग से वाहन चालकों से शुल्क वसूला जाएगा। इससे निगम की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि अभी तक शहर में येलो लाइन नहीं लगी है। इससे बेतरतीब वाहन खड़े होते हैं और लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती है। वहीं अतिक्रमण भी अधिक रहता है। हांलाकि अतिक्रमण के खिलाफ इन दिनों कार्रवाई भी चली हुई है। प्रशासन की टीम शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटा रही है। वहीं अवैध रूप से खड़े होने वाली गाडि़यों को भी हटाया जा रहा है। कार्रवाई पूरी होने के बाद नगर निगम की ओर से येलो लाइन का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को भी फायदा होगा और जहां जगह होगी वहां गाड़ी भी आसानी से पार्क हो सकेगी। इस वर्ष नगर निगम की ओर से कई प्रकार के प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाना है। जिसमें येलो लाइन मार्किंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इस वर्ष नगर निगम से उम्मीदें
-मार्च माह तक प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे को पूरा करवाना।
-शहर की स्वच्छता रैंकिग को बढ़ाना।
-पार्किंग स्थलों को बढ़ाना।
-पार्कों की व्यवस्था को दुरुस्त करना।
-मोटर मार्केट को लेकर योजना तैयार करना।
-स्लाटर हाउस के लिए जगह का चयन करना।
-शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना।
-शहर के फायर हाईड्रेंट के लिए अलग से पाइप लाइन की व्यवस्था करना।
-डॉग नसबंदी केंद्र तैयार करना।
-वार्डों में विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा और नए कार्य शुरू किए जाएंगे।
-शहर में राहगीरों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था करना।
इनसेट
शहर की सड़कों और वार्डों में येलो लाइन लगाने की योजना है। इससे लोगों को ही सीधे तौर पर फायदा मिलने वाला है। निगम की ओर से लोगों के हित में काम किया जा रहा है। इस वर्ष भी अच्छा कार्य निगम की ओर से किया जाएगा और कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed