फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   now parking problem solved in solan city

अब नहीं सताएगी वाहनों को पार्क करने की समस्या

Tue, 27 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 27 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
now parking problem solved in solan city
शहर में पार्किंग के अभाव के कारण बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम से शहरवासियों को जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है - फोटो : अमर उजाला

शहर में पार्किंग के अभाव के कारण बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम से शहरवासियों को जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। डीसी आफिस और रेलवे स्टेशन के पास बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंद्रह साल में जमीनी पचड़ों और कोर्ट केस के कारण शहर को पार्किंग की समस्या से निजात दिलवाने वाले इस प्रोजेक्ट का काम अटका पड़ा था।

विज्ञापन

 
नप अधिकारियों का कहना है कि नप के पक्ष में फैसला आने के बाद पार्किंग निर्माण की कवायद तेज की गई। छह करोड़ के इस प्रस्ताव को दोबारा मंजूरी देते हुए सरकार ने 2.95 करोड़ की किस्त जारी कर दी है। साल के शुरुआत में ही इस बहुमंजिला पार्किंग के टेंडर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो एक साल के भीतर सोलन वासियों को बहुमंजिला पार्किंग का तोहफा दिया जाएगा। तीन फ्लोर पार्किंग में छोटी से बड़ी गाड़ी खड़ी करने की जगह मिलेगी। पंद्रह वार्डों में पार्किंग बनाने की कवायद भी तेज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
शहर में पार्किंग का अभाव है। सेंट ल्यूक्स वाली तरफ पार्किंग होती है लेकिन तंग सड़क के कारण यहां पार्किंग के कारण जाम लगा रहता है। इसके अलाव डीसी ऑफिस के बगल की पार्किंग में भी पर्याप्त वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। रेलवे स्टेशन और मालरोड पर डीसी चौक के पास प्रस्तावित पार्किंग अगर बनती है तो शिमला कालका ट्रेन के रोमांच का मजा लेने वाले रेलवे स्टेशन के पास वाहन पार्क करके इस एतिहासिक धरोहर की सैर कर सकते हैं। सैलानी भी मालरोड पर वाहन पार्क करके आसानी से सोलन घूम सकते हैं। वर्तमान में सोलन शहर के पीक प्वाइंट पर कोई भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सैलानी मार्केट का रुख नहीं करते।

पार्किंग में यह सुविधाएं होंगी
डीपीआर के मुताबिक तीन मंजिला पार्किंग में 300 के करीब गाड़ियां खड़ी करने की जगह होगी। इसके अलावा दोपहिया वाहनों को पार्क करने के लिए अलग से स्थान दिया जाएगा। एक मंजिल में रेहड़ी फड़ी मार्केट शिफ्ट होगी। ऐसे में बेतरतीब वाहनों और रेहड़ी फड़ी वालों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।


पंद्रह वार्डों में तीन पार्किंग फाइनल
नगर परिषद ने वार्ड स्तर पर पार्किंग बनाने का काम भी तेज कर दिया है। वार्ड नंबर 9 में क्षेत्रीय अस्पताल के पास पार्किंग फाइनल हो चुकी है। इसके टेंडर इसी सप्ताह लग रहे हैं। वार्ड 10 में टैंक रोड और वार्ड 11 के कोटलानाला से जेबीटी रोड पर भी नप द्वारा पार्किंग की जगह को चिन्हित किया जा चुका है। नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि इन पार्किंग के निर्माण के लिए डीपीआर बनकर तैयार है। साथ ही इसी हफ्ते टेंडर लगा दिए जाएंगे। शेष 13 वार्डों में भी पार्किंग की जगह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed