फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now maping system in nalagrah daily

बीबीएनडीए के नालागढ़ दफ्तर में अब रोज बनेंगे नक्शे

Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Now maping system in nalagrah daily
बीबीएनडीए के उप कार्यालय नालागढ़ में अब रोजाना नक्शे बनाए जाएंगे। - फोटो : demo pic

बीबीएनडीए के उप कार्यालय नालागढ़ में अब रोजाना नक्शे बनाए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से कार्यालय में अनुबंध पर इंजीनियर की तैनाती कर दी है। उपकार्यालय में तीन दिसंबर से यह सेवा आरंभ कर दी जाएगी। इससे पूर्व सप्ताह में दो दिन ही लोगों को यह सुविधा मिल पा रही थी। सीईओ बीबीएनडीए ललित जैन ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र को भवनों का नक्शा बनाने पर निजी आर्किटेक्चर की भारीभरकम फीस चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन


बीबीएनडीए की अब्दुल कलाम ई-मेपिंग सुविधा के नालागढ़ उपकार्यालय में उपलब्ध होने से सस्ती सरकारी सुविधा लोगों को उपलब्ध हो पाएगी। इससे पूर्व बददी कार्यालय में पहला ई-मेपिंग सेंटर खोला है। गौरतलब है कि नालागढ़ शहर के साथ आसपास की करीब 20 पंचायतों को ई-मेपिंग सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। योजना के तहत लोगों को नक्शा तैयार करने पर 2500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की फीस देगी होगी। निजी आर्किटेक्चर इन सेवाओं के लिए 10 हजार से लेकर 40 हजार तक फीस लेते हैं।
विज्ञापन


यह लागू होंगी दरें
सब डिविजन ऑफ लैंड के मामले में 750 वर्ग मीटर के प्लाट पर मात्र 2500 रुपये, 1500 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 3000 रुपये, 2500 वर्ग मीटर प्लाट पर 3500 रुपये फीस वसूल की जाएगी। आवेदक करने पर 25 प्रतिशत पैसा एडवांस में जमा करवाना होगा। फीस की 75 प्रतिशत राशि नक्शा पास होने के बाद दी जाएगी। बीपीएल और अन्य सामाजिक हाउसिंग स्कीम के तहत किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इसके अलावा लोकेशन साइट प्लान के मामले में 50 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 2500 रुपये, 75 वर्ग मीटर तक 3000 रुपये, 100 वर्ग मीटर प्लाट तक 3500 रुपया और 150 वर्ग मीटर प्लाट पर 4000 रुपये फीस देनी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सप्ताह मिलेगी सुविधा
बीबीएनडीए सीईओ ललित जैन ने कहा कि नालागढ़ उपकार्यालय में ई-मेपिंग की सुविधा को दो दिन से बढ़ाकर पूरे सप्ताह कर दिया है। सरकारी कार्यदिवस की समय अवधि में ही क्षेत्र के लोग अपने नक्शे इंजीनियर से तय दरों पर तैयार करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed