{"_id":"5849546d4f1c1be35944a062","slug":"now-line-strat-for-the-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बैंकों में नोट बदलने के लिए नहीं चेक और कैश के लिए भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बैंकों में नोट बदलने के लिए नहीं चेक और कैश के लिए भीड़
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
देश में नोटबंदी को एक माह बीत जाने के बाद भी आम लोगों की समस्या कम नहीं हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी को एक माह बीत जाने के बाद भी आम लोगों की समस्या कम नहीं हुई है। पुराने 500 और 1000 रुपये एक्सचेंज करवाने के बाद अब बैंक से नकदी निकालने की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। निजी बैंकों के एटीएम तो बिल्कुल खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ एटीएम चल रहे हैं लेकिन नए नोटों के नाम पर लोगों को महज 2000 हजार का नोट ही मिल रहा है। इसके अलावा दिहाड़ीदार मजदूरों सहित कामगारों को भी उनकी मजदूरी उद्यमियों द्वारा कैश न कर चेक से दी जा रही है। इस कारण बैंकों में चैक कैश करवाने के लिए दोबारा से लोगों की भीड़ बढ़ने लग गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा लोगों को एटीएम सुविधा भी न के बराबर मिल रही है। कुछ एक सरकारी बैंक के एटीएम ही लोगों को सुविधा प्रदान कर पा रहे। अधिकतर निजी बैंकों के एटीएम के शटर डाउन पड़े हैं। इसमें तहत परवाणू उद्योग क्षेत्र में विभिन्न कंपनी और कारखानों में काम करने वाले मजदूरों को 7 से 10 तक उन्हें उनकी मजदूरी मिल जाती है। इस बार उद्योगपतियों ने मजदूरों को अधिकतर पेमेंट चेक से ही की है।
विज्ञापन
इस कारण परवाणू के बैंकों में चेक को कैश करवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें तथा भीड़ दिखाई दी। नोटबंदी के बाद आलम यह है कि बैंक द्वारा रात के समय एटीम मशीनों में पैसे डाले जा रहे है। इस कारण सुबह से ही लोगों की भीड़ एटीएम के बाहर लग जाती है। इसमें भी कुछ एक लोगों को ही कैश मिल पाता है।
अधिकतर बैंकों के एटीएम करीब दो या तीन घंटे में खाली हो जाते है। इसके तहत परवाणू के एसबीआई एटीएम के बाहर लगी लाइन में खड़े प्रदीप, प्रशांत, शेखर, रमेश ठाकुर और अन्य ने बताया कि ने बताया कि वह परवाणू के एक निजी उद्योग में कार्यरत है। बुधवार को कंपनी द्वारा उनकी पेय उनके बैंक अकाउंट में सीधी ट्रांसफर की है।
वहीं कुछ कर्मचारियों को चेक के जरिये दी है। एटीएम से अपने खर्चे के लिए कैश निकालने आए हैं लेकिन एक ही एटीएम ही चल रहा है। सोलन में एचडीएफसी, कैनरा बैंक, ओरिएंटल बैंक में कैश नहीं है। पीएनबी, एसबीओपी के चंद एटीएम कुछ समय तक चले।