फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now get renewed lisence and RC on same day in Solan

अब एक ही दिन में मिल रहे रिन्यू लाइसेंस और आरसी

Mon, 05 Jul 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना के बीच ऑनलाइन सुविधा वरदान साबित हुई है। इससे लोगों के समय की बचत हुई है। वहीं, कार्य करवाने के लिए लोगों को कतारों में नहीं लगना पड़ा है। लाइसेंस बनाने और रिन्यू के लिए भी लोगों को ऑनलाइन सुविधा के मिलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

हालांकि, खुद इंटरनेट नहीं चलाने वाले लोगों को लोक मित्र केंद्र में सुविधा के लिए जाना पड़ा रहा है। लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए बीते महीने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में 23 लाइसेंस और 18 आवेदन आरसी रिन्यू के लिए आए हैं। इनका निपटारा एक दिन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में अलग-अलग जगहों पर लोगों को लाइसेंस बनाने की सुविधा दी गई है। सोलन उपमंडल के तहत आरटीओ और आरएलए में लाइसेंस से संबंधित कार्य किया जाता है। इन जगहों पर अधिक भीड़ ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने की लगी रहती है। जब से सिस्टम ऑनलाइन हुआ है, तब से लोगों को ऑनलाइन आवेदन रिन्यू करने के लिए आ रहे हैं। सिस्टम के ऑनलाइन होने के बाद कागजी कार्रवाई भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन आने से लोगों को काफी फायदा हुआ हैं। जितने भी आवेदन आते हैं, उनका तुरंत निपटारा किया जाता है। बीते माह लाइसेंस और आरसी रिन्यू के लिए आए आवेदन पास कर दिए हैं और इसके लिए एक दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed