फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notice to 27 traders in Dharampur, remove encroachment within seven days or face action

Solan News: धर्मपुर में 27 कारोबारियों को नोटिस, सात दिन में कब्जे हटाएं वरना कार्रवाई

Wed, 24 Dec 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

दुकानों के आगे के बढ़ाए हैं छज्जे, नालियां भी कर दीं है बंद
मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में पहुंची थी प्रशासन की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने धर्मपुर में एसडीएम के आदेश के बाद 27 कारोबारियों को अवैध कब्जे हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कारोबारियों ने सात दिनों के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया, तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई कर कब्जे तोड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग के सुबाथू सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता ने बुधवार को सुबाथू सड़क के निचले हिस्से में 14 और ऊपरी हिस्से में 13 कारोबारियों को नोटिस जारी किए। इन कारोबारियों पर दुकान के आगे बने छज्जे हटाने और ढकी हुई नालियों को खुला रखने के लिए नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद रेलवे भूमि के सट्टे कारोबारियों ने एसडीएम कसौली से मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम ने उन्हें दुकान के आगे किए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। कारोबारियों का कहना है कि वे वीरवार से दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू करेंगे। इसके अलावा सड़क के ऊपरी हिस्से के कारोबारी नोटिस का जवाब बनाकर लोक निर्माण विभाग को सौंपेंगे और लिखित आश्वासन देंगे कि सड़क निर्माण के दौरान नालियों के ऊपर बने कंक्रीट को तोड़ देंगे। तब तक उन्हें राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर 26 नवंबर को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी धर्मपुर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मंगलवार को एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने धर्मपुर बाजार के सुबाथू रोड पर 15 कारोबारियों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया था। कारोबारियों ने दुकान और भूमि के कागजात प्रस्तुत नहीं किए थे, जिसके बाद एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed