फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notice issued to three private schools for not renewing recognition, reply sought within 15 days

Solan News: तीन निजी स्कूलों को मान्यता रिन्यू न करवाने पर नोटिस,15 दिन में मांगा जवाब

Sat, 12 Apr 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रारंभिक शिक्षा सोलन की ओर से नए सत्र के मान्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले निजी स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी हरीराम चंदेल की अध्यक्षता में स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के कमरों, स्कूल भवन में सुरक्षा के इंतजाम, स्कूल स्टाफ समेत अन्य सभी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई हैं। जबकि तीन स्कूलों ने मान्यता रिन्यू नहीं करवाई थी, जिन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में कारण मांगा है। जानकारी के अनुसार मान्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले प्रारंभिक शिक्षा द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निजी स्कूलों के सारे दस्तावेजों को खंगाला जा रहा हैं। इसके साथ ही खेल मैदान की उपलब्धता, कक्षाओं में बच्चों के बैठने, अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता, विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य चीजों को भी परखा जाएगा। उधर, शिक्षा खंड अधिकारी हरीराम चंदेल ने कहा कि निजी स्कूल प्रमुख अपने स्कूलों के रिकॉर्ड को उसी प्रकार दुरुस्त करके रखें, जैसे उन्होंने मान्यता नवीनीकरण के लिए दस्तावेजों में आवेदन किया हैं। निरीक्षण के दौरान किसी भी निजी स्कूल में दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है या नवीनीकरण आवेदन करने से लंबित पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती हैं। तीन स्कूलों ने अभी तक मान्यता रिन्यू के लिए आवेदन ही नहीं किया है। इन स्कूलों को नोटिस देकर जवाब मांगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed