फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   not started even after a month Pai Postponed Shastri Recruitment Process

Solan News: एक माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई स्थगित शास्त्री भर्ती प्रक्रिया

Sat, 16 Dec 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
हजारों बेरोजगार प्रशिक्षित शास्त्री अभ्यर्थियों में पनप रहा है रोष
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की बेरोजगार कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शास्त्री अध्यापकों की भर्ती को स्थगित किए हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक इस भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के लिए कोई निर्णय सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार शास्त्री अभ्यर्थियों में रोष पनप रहा है।

प्रशिक्षित बेरोजगार शास्त्री अध्यापकों में अंकुर कुमार, मनोज शर्मा, कमलेश कुमार, रजनी शर्मा, अनीता शर्मा, शशि बाला, शिव कुमार, गणेश शर्मा, जगजीत सिंह, अरविंद शर्मा, अनुपमा, नीरज शर्मा, राकेश कुमार, संदीप कुमार समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में शास्त्री अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 17 और 18 नवंबर को काउंसलिंग प्रक्रिया रखी थी। जिसमें 17 नवंबर के दिन की भर्ती प्रक्रिया तो पूरी हो गई, लेकिन 18 नवंबर के दिन की काउंसिलिंग से पहले ही सरकार ने शास्त्री भर्ती प्रक्रिया को अकारण ही स्थगित कर दिया। जिससे बेरोजगार अभ्यर्थियों में भारी रोष है। इस बार सरकार द्वारा शास्त्री भर्ती में एनसीटीई के नियमों को शामिल किया गया है, जोकि सर्वमान्य और सर्वथा उचित है, लेकिन कुछ अप्रशिक्षित अभ्यर्थी बेवजह से सरकार के सामने यह भ्रांतियां फैला रहे हैं कि शास्त्री भर्ती में बीएड अनिवार्य नहीं होनी चाहिए या शास्त्री भर्ती पुराने नियमों से होनी चाहिए। बेरोजगार शास्त्री अभ्यर्थियों का सरकार से निवेदन है कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करे और भर्ती का परिणाम घोषित करने का दायित्व माननीय उच्च न्यायालय पर छोड़ दे, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो और न्यायसंगत परिणाम सामने आए और लंबे समय से रोजगार की आस लगाए बैठे बेरोजगार अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed