फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   non-competitor Action will be taken on school managements

Solan News: खेलकूद प्रतियोगिता में भाग न लेने वाले स्कूल प्रबंधनों पर होगी कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
सभी स्कूलों को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग जिला क्रीड़ा संघ ने खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी की शुरू
17 को 203 स्कूलों के साथ होगी बैठक, वार्षिक कैलेंडर भी होगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की खेलकूद प्रतियोगिता में हर स्कूल को हिस्सा लेने अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अगर किसी स्कूल की टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेती है तो ऐसे स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का क्रीडा संघ की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उधर, उच्च शिक्षा विभाग ने सालाना खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर 17 जून को बैठक भी होने जा रही है। इसमें जिले के 203 उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत शारीरिक शिक्षक विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पत्र भी जारी कर दिए हैं। यह बैठक सोलन के ममलीग स्कूल में होगी।
बैठक में जिला स्कूल क्रीड़ा संगठन की ओर से वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। इसमें स्कूलों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शामिल होगा। खेल कैलेंडर जारी होने के बाद विद्यार्थी पढ़ाई के साथ मैदान में अभ्यास भी करना शुरू कर देंगे। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष खेलों में पूरे साल अव्वल रहने पर सोलन जिले को हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान मिला है। अंडर-19 लड़के-लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले ने कुल 19 ट्रॉफियां जीती थीं। इस पर सोलन को गवर्नर ट्रॉफी मिली है। इसके लिए कुल 118 अंक मिले। इसके अलावा नौ ट्रॉफियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मिली हैं।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 17 जून को ममलीग स्कूल में बैठक होगी। इस दौरान वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सोलन जिले को राज्यस्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि रही। इस वर्ष भी इसके तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed