फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No extra burden on city residents, Presented a budget of Rs 208 crore

Solan News: शहरवासियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं, पेश किया 208 करोड़ रुपये का बजट

Thu, 07 Mar 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 07 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
-नगर निगम बजट-
विज्ञापन


7,93.43 लाख घाटे का है बजट
लोगों को सुरक्षा, पार्किंग, सड़क सुविधा, पैदल पाथ देने की भी सौगात
पिछली बार 19,375.93 लाख रुपये का था बजट, घाटे से भी उबरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहरवासियों को वित्त वर्ष 2024-25 में नगर निगम का बजट पास हो गया। इसमें कोई अतिरिक्त बोझ लोगों पर नहीं लगाया है। महापौर ऊषा शर्मा ने वीरवार को निगम का तीसरा बजट पेश किया। यह 20,835.23 लाख रुपये का बजट है। हालांकि इस बार बजट 7,93.43 लाख रुपये के घाटे का है। बजट में लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ सुरक्षा, पार्किंग, सड़क सुविधा, पैदल पाथ देने की भी सौगात बजट में है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किया जाएगा। इसी के साथ शहर को जगमगाने के लिए भी एलईडी लाइट के लिए भी बजट में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में 19,375.93 लाख रुपये घाटे का बजट पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर ने पेश किया था।
इस बार नगर निगम को 20,041.80 लाख रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। जबकि 20,835.23 लाख रुपये के व्यय होने का बजट में अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 का आरंभिक शेष 2,537.548 लाख रुपये होने का अनुमान है। बजट में विशेष फोकस शहर में सौंदर्यीकरण पर किया गया है। जिसमें शहर को सुंदर बनाने के लिए रेलवे, आर्मी, बैंक, उद्योगों, होटल, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर कार्य करने की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग बजट रखा गया है ताकि विकास कार्यों पर किसी भी प्रकार की रोक न लग सके। निगम की सरकारी भूमि पर सामुदायिक भवन, पार्किंग, एंबुलेंस सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
प्रॉपर्टी टैक्स से होगी 21 करोड़ की आय
बजट भाषण में बताया कि वर्ष 2022-23 में संपत्ति कर के उप नियमों को तैयार किया गया था। इसके लिए एजी सैक कंपनी की ओर से घर-घर जाकर सर्वे भी किया गया। यह सर्वे 31 मार्च 2024 को पूरा होगा। इसके बाद 4 अगस्त 2022 से अब तक के बिल वार्डों में जारी होंगे। इससे लगभग 21 करोड़ रुपये की आय निगम को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एक जैसा दिखाई देगा शहर
शहर को एक जैसा दिखाई देने के लिए निगम की ओर से बजट का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी घरों की छतों का एक जैसा रंग करवाया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से बजट इसे पास कर दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में यह कार्य शुरू हो जाएगा। सौंदर्यीयकरण के लिए बजट में 55 लाख रुपये का व्यय प्रावधान किया गया है।


इनसेट
मेरा सोलन सुंदर स्वच्छ सोलन योजना लाए
बजट में मेरा सोलन सुंदर स्वच्छ सोलन योजना लाई गई है। इसमें जहां लोगों को खुले में कूड़ा न फेंकने के लिए आग्रह किया जाएगा। वहीं जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही टैक्स, पानी समेत अन्य बिलों के भुगतान समय पर करने का आग्रह किया जाएगा। वहीं इस योजना के तहत अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाएगी।



इनसेट
ऐसे बढ़ेगी सुंदरता
-मालरोड को किया जाएगा जगमग
-निगम क्षेत्र में प्रवेशद्वार
-शहर में उपयुक्त स्थानों में पेड़-पौधे लगाना।
-छत्तों पर रंग-रोगन करना।
-मुख्य जगहों में कलाकृतियां बनाना।
-पार्कों में आई लव सोलन सेल्फी प्वाइंट बनाना।
-वर्षाशालिकाओं का नवीनीकरण करना।

इनसेट
शहर में दी जाएगी खेल सुविधाएं
-ठोडो मैदान का सुधारीकरण।
-हॉकी ग्राउंड के लिए जगह का चयन।
-बहु-प्रयोजन खेल परिसर सब्जी मंडी के नजदीक बनाने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed