{"_id":"6606b51b6c70bfc5de0b1dc8","slug":"nipun-fair-organized-in-primary-school-gamjhun-solan-news-c-176-1-ssml1040-118814-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों ने लगाई आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी और सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों ने लगाई आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी और सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला गमझून में निपुण मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। शिक्षा खंड धर्मपुर के तहत राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला गमझून में निपुण मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के अभिभावकों, राजकीय माध्यमिक पाठशाला गमझून के अध्यापकों, छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। केंद्र मुख्य शिक्षक रोशन लाल और पाठशाला प्रबंधन समिति अध्यक्षा ममता देवी ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान जेबीटी अध्यापक कमल कुमार शर्मा और जेबीटी अध्यापिका शिल्पा शर्मा ने निपुण भारत कार्यक्रम और इसकी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को निपुण कार्यक्रम के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों की तैयार की गई आर्ट एवं क्राफ्ट सामग्री को एक कमरे में प्रदर्शित किया गया। सेल्फी प्वाइंट सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न गतिविधियों के लिए कुल आठ स्थल बनाए गए थे, जिनमें पंजीकरण स्थल, आर्ट एवं क्राफ्ट स्थल, बौद्धिक विकास स्थल, पूर्व गणित अवधारणा स्थल, भाषा विकास स्थल, शारीरिक विकास स्थल, सामाजिक एवं मानसिक विकास स्थल और बच्चों का कोना शामिल था।
निपुण मेले में छात्रों ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष बौद्धिक विकास, पूर्व गणित अवधारणा, भाषा विकास, शारीरिक विकास, सृजनात्मक विकास, सामाजिक और भावात्मक विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। साथ ही कंचों की सहायता से गिनती, जमा और घटा, अंक पहचान खेल, फर्श पर बनी आकृति एवं अंक कूद, कंचा दौड़ आदि गतिविधियां भी कीं। भाषा विकास के लिए टार्सिया, आइसक्रीम बनाना, चित्र देखकर कहानी कहना, कविता पाठ जैसी गतिविधियां करवाई गईं। पज्जल साॅलविंग, मुखौटे बनाना के माध्यम से बौद्धिक विकास से संबंधित गतिविधियां प्रदर्शित की गईं। बच्चों ने सामूहिक पहाड़े, खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक विकास एवं सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे नवीन प्रयोग प्रस्तुत किए। प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला के बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।