फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New academic session started with the Hawan of Maa Saraswati in Bughar School

Solan News: बुघार स्कूल में मां सरस्वती के हवन के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ

Mon, 21 Apr 2025 04:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में शिक्षा सत्र 2025-26 का मां सरस्वती की पूजा व हवन के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व विद्यार्थियों सहित विद्यालय की प्रगति व उन्नति के लिए हवन में आहुतियां डालीं। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार के सदस्यों के वित्तीय सहयोग से निर्मित लघु मंदिर में माता सरस्वती की प्रतिमा को विराजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने विद्यार्थियों की संपूर्ण प्रगति के लिए मंगल कामना की गई। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे इस नए सत्र में भी और अधिक समर्पित होकर विद्यार्थियों के संपूर्ण व सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य दीपक ठाकुर, लेख राम ठाकुर, मनोज मिश्रा, ईश्वर दत्त वर्मा, प्रदीप गौतम, देवेंद्र चौहान, सीएचटी हुक्मी देई, जगदीश चंद, सुरेश कुमार, राज ठाकुर, जगदीश, भूपेंद्र सिंह, शिवानी पाठक, प्रेम लाल, प्रेमी देवी, वीना देवी, रोमिला देवी, बबीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed