{"_id":"69ebc8c3c176f24f940686c3","slug":"negligence-in-data-entry-on-the-u-dise-portal-is-not-tolerated-adherence-to-standards-is-mandatory-solan-news-c-176-1-ssml1041-167933-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: यू डाइस पोर्टल पर डाटा एंट्री में कोताही बर्दाश्त नहीं, मानकों का पालन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: यू डाइस पोर्टल पर डाटा एंट्री में कोताही बर्दाश्त नहीं, मानकों का पालन अनिवार्य
विज्ञापन
नालागढ़ और रामशहर शिक्षा खंड की वार्षिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों की दो टूक
स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक प्रदर्शन को सुधारने पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नालागढ़ और रामशहर शिक्षा खंड की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा के स्तर को सुधारने, स्कूलों के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा उपनिदेशक उच्च गोपाल चौहान और शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कुमारी रीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से की गई।
अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए प्रिंसिपलों और प्रभारियों के साथ सीधा संवाद किया और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कांप्लेक्स स्कूलों में यू-डाइस डाटा की सटीकता और इसे समय पर अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि डाटा एंट्री में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इसी आधार पर भविष्य की योजनाएं बनती हैं। छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और उनकी प्रगति रिपोर्ट का बारीकी से विश्लेषण किया गया। कमजोर छात्रों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाओं के आयोजन पर भी विचार-विमर्श हुआ। स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे लैब, लाइब्रेरी और क्लासरूम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा जिन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू है या प्रस्तावित है, वहां की कार्यप्रणाली और मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में स्कूल प्रबंधन समितियों के कार्यों की ली रिपोर्ट
बैठक में स्कूल प्रबंधन समितियों के कार्यों और स्कूलों के दैनिक प्रशासनिक कार्यों की भी रिपोर्ट ली गई। उपनिदेशकों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी स्कूलों को सीबीएसई के निर्धारित मानकों और सरकारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।